दिल्ली के कैफे में फायरिंग की घटना, टेबल को लेकर झगड़े के बाद गोली चलायी
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक कैफे रेस्टोरेंट में कुछ लोगों की टेबल को लेकर कैफे मैनेजर से बहस हुई। जिसके बाद इन लोगों ने हवा में फायरिंग कर दी। इस घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां एक कैफे रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने फायरिंग की कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक चार पहिया गाड़ी और अवैध बंदूक बरामद हुई है।
टेबल को लेकर हुई कहासुनी
जहांगीरपुरी से कुछ लोग सत्य निकेतन के एक कैफे में आए थे। कैफे मैनेजर से टेबल को लेकर इन लोगों की कहासुनी हो गई। इसी दौरान उन्होंने पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में अहमद (26), औरंगजेब (26), अतुल (20), जावेद (23) और आदिल (19) को गिरफ्तार किया है। इनमें जावेद पहले से 6 मामलों में शामिल था।
आरोपियों के पास बरामद सामान
पुलिस ने आरोपी औरंगजेब के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी जावेद के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध बंदूक, एक 7.65 एमएम की पिस्टल और 5 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
टीएमसी को लेकर नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, कहा- पार्टी ने सारी हदें पार की
प्रेमी की गिरफ्तारी से टूटी युवती, मोबाइल टावर पर चढ़कर की रिहाई की मांग
कल रंगपंचमी पर निकलेगी इंदौर की मशहूर गेर, ट्रैफिक व्यवस्था बदली
CRPF में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों पर उठे सवाल
सुंदर पिचाई की सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अब मिलेंगे हजारों करोड़
विशेषज्ञों ने इसे महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक बड़ा कदम करार दिया।