इस महीने से उड़ान शुरू, किराया भी रहेगा किफायती
अंबिकापुर| के लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब यहां से दिल्ली जाना आसान हो जाएगा. अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है. हालांकि यह फ्लाइट हफ्ते में केवल 2 दिन सोमवार और बुधवार को चलेगी. जो अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी. जिसके लिए शेड्यूल भी जारी हो गया है|
अंबिकापुर से दिल्ली के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-अंबिकापुर के बीच सीधी फ्लाइट सेवा 30 मार्च से शुरू होगी. यह फ्लाइट अंबिकापुर के एयरपोर्ट से दोपहर में 12 बजे चलेगी और बिलासपुर होते हुए 2 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगी|
सोमवार और बुधवार मिलेगी फ्लाइट
यह फ्लाइट 72 सीटर होगा, जिसका संचालन एटीआर की तरफ से किया जाएगा. अंबिकापुर से सोमवार और बुधवार को यह फ्लाइट मिलेगी. जबकि बिलासपुर से शुक्रवार के दिन भी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा. अब इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए अब आसानी होगी. क्योंकि अब तक अंबिकापुर से सीधी फ्लाइट सेवा नहीं थी|
जानें कितना होगा फ्लाइट का किराया?
वहीं दिल्ली से अंबिकापुर के बीच चलने वाली फ्लाइट का किराया 6000 रुपए तक हो सकता है. जबकि बाकि किराया कैबिन के हिसाब से होगा. क्योंकि अभी तक आधिकारिक किराया जारी नहीं किया गया है. लेकिन, जल्द ही इसका ऑफिशियल किराया भी जारी होगा|
बता दें कि अभी दिल्ली से बिलासपुर का किराया 4000 तक बेस फेयर होता है. ऐसे में अंबिकापुर से दिल्ली का बेस फेयर 6000 रुपए के पास ही होगा. हालांकि बुकिंग के नियमों के हिसाब से किराया ऊपर नीचे हो सकता है. जो जल्द ही आधिकारिक तौर पर तय किया जाएगा|
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर