यूपी में पिछड़े और दलित सांसदों की आयी बाढ़
लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों आने के बाद यह साफ हो गया है कि यहां से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इण्डिया गठबंधन विशेषकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की सोशल इंजीनियरिंग ने बाजी पलट दी। यहां की राजनीति में जातीय समीकरण का ढांचा और मजबूत होता जा रहा है। चुनाव परिणाम को देखें तो सभी पार्टियों में इस बार सवर्ण सांसदों की संख्या घट गई है। पिछड़ो का दबदबा बढ़ गया है। ओबीसी वर्ग से सबसे ज्यादा 34 सांसद चुने गए हैं। इसके बाद एससी वर्ग से 18 सांसद जीते हैं। ब्राह्मण समुदाय से 11 और क्षत्रिय वर्ग से 7 प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।
पांच मुस्लिम सांसद भी बने हैं। इसके बाद तीन वैश्य और दो भूमिहार वर्ग के नेता सांसद चुने गए हैं। इस तरह देखा जाए तो अन्य पिछड़ा वर्ग और दलित की तुलना में ब्राह्मण और क्षत्रिय सांसदों की नुमायंदगी कम हो गई है। अवध की 16 सीटों में लखीमपुर खीरी से लेकर बस्ती तक कुर्मी जातियां सबसे ज्यादा हैं। कुर्मी के अलावा अन्य पिछड़ी जातियां भी हैं जो पार्टियों को फायदा पहुंचाती रहती हैं। पूर्वांचल और अवध की अधिकतर सीटों पर पिछड़े और अति पिछड़े जातियों के सहारे बीजेपी और सपा समेत सभी राजनीतिक दल बाजी मारती रहती हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव