आईजीआई एयरपोर्ट पर 2.80 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त
नई दिल्ली । इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी करेंसी जप्त किया है। इस मामले में एक कोरियन हवाई यात्री को भी हिरासत में लिया गया है। उसके लगेज से अमेरिकन डॉलर बरामद किया गया है। कस्टम के जॉइंट कमिश्नर एन वरुण काउंडिनया ने बताया कि 5 मई को टर्मिनल 3 से बैंकॉक की फ्लाइट से कोरियन हवाई यात्री जाने वाला था। प्रोफाइलिंग के आधार पर उसके लगेज कि जब जांच की गई तो उसके अंदर से विदेशी करेंसी बरामद किए गए। लगेज में से 3 लाख 39 हजार अमेरिकन डॉलर मिला। जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में 2 करोड़ 80 लाख एक हजार 400 रुपए बताई जा रही है। कस्टम ने छानबीन के बाद विदेशी करेंसी को जप्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में उस अमाउंट को डिपॉजिट कर दिया है। पकड़े गए कोरियन हवाई यात्री को गिरफ्तार करके आगे की कारवाई की जा रही है।
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव