हिमाचल में भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के पाला बदलने का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के एक पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक ने कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा है कि बीजेपी के 15 से 20 नेता उनके सम्पर्क में है। हिमाचल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के बागियों के बाद बीजेपी के बागियों का सिलसिला शुरू हो गया है बीजेपी ने कांग्रेस के 6 बागियों को टिकट दिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा है कि 15 से 20 भाजपा के वर्तमान विधायक ,पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हमारे सम्पर्क में हैं। बीजेपी के पूर्व मंत्री रामलाल मार्कण्डेय, राकेश कालिया ने कांग्रेस में जाने का एलान कर दिया है। बाकी नेता भी कांग्रेस में जाने वाले है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के कई विधायक पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि 75 साल के इतिहास में पहली हिमाचल प्रदेश में खरीद-फरोख्त हुई हैं।
बागी विधायकों के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे क्या कारण रहे कि ये विधायक पहले 30 दिनों तक राज्य से बाहर रहें। इस दौरान उनका खर्च कहां से आया। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी अब इन लोगों को उम्मीदवार बना रही है। इससे हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप सही साबित होता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव