फ्रेसेनियस काबी ने अमेरिका में नैटको फार्मा पर दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली । नैटको फार्मा के डायजेपाम इंजेक्शन प्रीफिल्ड सिरिंज के विपणन को लेकर फ्रेसेनियस काबी ने अमेरिका की एक जिला अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। नैटको फार्मा ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि फ्रेसेनियस काबी यूएसए, एलएलसी और फ्रेसेनियस काबी डॉयचलैंड जीएमबीएच ने अमेरिका में डैश फार्मास्यूटिकल्स के डायजेपाम इंजेक्शन प्रीफिल्ड सिरिंज के विपणन के संबंध में डेलावेयर के जिला न्यायालय में नैटको फार्मा यूएसए एलएलसी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। डैश फार्मास्यूटिकल्स एलएलसी का नैटको फार्मा इंक द्वारा अधिग्रहण करने के बाद इसका नाम बदलकर नैटको फार्मा यूएसए एलएलसी कर दिया गया था। कंपनी ने बताया कि फ़्रेसेनियस ने अभी तक शिकायत की शर्तें पूरी नहीं की है जो मुकदमा शुरू करने के लिए आवश्यक है। नैटको फार्मा तदनुसार अपना पक्ष रखेगी।
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी