पत्नी से मिलने के शक में दोस्त का गला रेता
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पत्नी से चोरी छिपे मिलने के शक में युवक ने अपने दोस्त के गले पर पेपर कटर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित राहुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान लक्ष्मी पार्क निवासी संजय के रूप में हुई है। इसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पेपर कटर बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि 16 मई की रात 11 बजे पुलिस को निहाल विहार के डीडीए पार्क में युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया था। घायल की पहचान लक्ष्मी पार्क निवासी राहुल के रूप में हुई। राहुल बयान देने की हालत में नहीं था। उसने अपने एक दोस्त बृजेश का फोन नंबर दिया। पुलिस ने बृजेश से संपर्क किया। राहुल अपने दोस्त संजय कुमार के साथ काम करता है और हर पल उसके साथ ही रहता है। पुलिस ने छापेमारी कर संजय को पकड़ा। पूछताछ में संजय ने हमला करने की बात कबूल कर ली। उसने कहा कि राहुल उसका दोस्त है। उसे राहुल पर शक था कि वह उसकी पत्नी से चोरी छिपे मिलता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा