बिन मांगे दिया लोन फिर वसूली के लिए शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग
नई दिल्ली । मुश्किल से मुश्किल हालात में भी सही सलाह मिलने पर उठाया गया कदम किसी भी उससे बाहर निकाल सकता है। दिल्ली का यह केस उसका जीता जागता उदाहरण है। दरअसल, साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक अकाउंट में बिना मांगे ही 1800 रुपये की तीन किस्त क्रेडिट कर दी। इसके बाद एक किस्त के बदले 3000 रुपयों की मांग करने लगे। रुपये ना देने पर महिला को उनकी फोटो, जानकारों के नंबर भेजकर आरोपी कहने लगे कि वह उन्हें बदनाम कर देंगे। घटना शाहदरा इलाके की है। पुलिस ने किसी तरह शिकायत तो ले ली, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस बीच दंपती ने अपने वकील से सलाह ली। वकील ने कहा, इससे पहले ठग तुम्हारे जानकारों को झूठी जानकारी भेजें, तुम खुद उन्हें यह शिकायत की कॉपी भेजकर आगाह कर दो। साथ ही उन्हें कहना है कि कोई ठग फोन करे तो उसे जितनी हो सके उतनी गालियां देना। दंपती ने ऐसा ही किया। इसके बाद ना तो महिला के पास ठगों का कोई धमकी भरा मेसेज आया और ना ही अभी तक किसी जानकार को उन्होंने महिला के बारे में कोई मेसेज किया। पीड़ित महिला ईस्ट रोहताश नगर इलाके में रहती हैं। 26 फरवरी को उनके बैंक अकाउंट में तीन बार 1800 रुपये आए। उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद 1 मार्च को एक अनजान नंबर से उनके पास वॉट्सऐप कॉल आया। कॉलर ने उन्हें कहा कि तुम ने लोन लिया है, अब तुम्हें सात दिन का समय दे रहा हूं। एक बार में आए 1800 के बदले 3000 रुपये लौटा देना। महिला ने कहा, मेरे अकाउंट में जितने रुपये आए हैं, उतने ही रुपये वापस करूंगी, वो भी उसी अकाउंट में जिससे मेरे अकाउंट में आए हैं। आरोप है कि आरोपी कहने लगा कि तुमने 3000 रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी फोटो तुम्हारे जानकारों को भेजकर बदनाम कर दूंगा।
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन