घर बैठे पाएँ ग्लोइंग स्किन, फलों के छिलकों से करें ब्यूटी ट्रीटमेंट
आप अक्सर फलों को खाने के बाद उसके छिलके को डस्टबिन में फेंक देते होंगे. पर क्या आपको पता जितना फायदेमंद ये फल आपकी सेहत और स्किन के लिए है उतना ही इसका छिलका भी है. जिनका इस्तेमाल करने से आप चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं. इससे न सिर्फ आप मार्केट के केमिकल से भरे हुए प्रोडक्ट्स को खरीदने से बच जाएंगे बल्कि आपकी स्किन पर जो साइड इफेक्ट हो जाता है उससे भी राहत मिलेगी. दरअसल, गर्मी में धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से स्किन पर टैनिंग, सनबर्न, डलनेस जैसी समस्याएं हो जाती हैं. स्किन को रिपेयर करने में छिलकों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
फलों को पीसकर उनका फेस पैक बनाने की तो बात आपने सबसे सुनी होगी पर उनके छिलके भी बड़ी काम की चीज हैं आप छिलकों का भी पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं इससे न केवल आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी बल्कि आप फ्रेश भी महसूस करेंगी. तो इस आर्टिकल में जानते हैं कौन से वो फल हैं जिनका छिलका चेहरे पर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ जाता है.
पपीते के छिलके से दूर होंगे डार्क स्पॉट्स
पपीते के छिलके को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें फिर उसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बना लें. अब इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें. क्योंकि पपीते के छिलके में पैपेन नाम का एंजाइम होता है, जो टैनिंग को कम करने में हेल्प करता है. ये स्किन को ब्राइट बनाता और सॉफ्ट बनाता है. डार्क स्पॉट को कम करने के लिए आप वीक में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
केले का छिलका देगा आपको ग्लोइंग स्किन
केले के छिलके के सफेद रेशों में एलोवेरा जेल मिलाएं और उसे आंखों के नीचे लगाकर रखें इससे डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत मिलती है. वहीं उस छिलके को फेस पर अच्छी तरह से रब करें. 15-20 मिनट तक इसे लगाकर रखें और फिर फेस वॉश कर लें. केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं जो दाग-धब्बों को कम करने में हेल्प करता है और स्किन से सूजन, पिंपल्स, जलन जैसी समस्याओं को कम करता है.
संतरे के छिलके से स्किन में आएगा निखार
संतरे के छिलके से फेस मास्क बनाने के लिए संतरे के छिलकों को धूप में सुखाने के बाद पाउडर बना लें फिर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिला लें. अब इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें. संतरे के छिलके के पाउडर में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर आप फेस स्क्रब की तरह यूज कर सकते हैं. संतरे के छिलके विटामिन सी होता है जो नेचुरली फेस से डस्ट और डर्ट को हटाने में मदद करता है.
अनार का छिलका स्किन के लिए वरदान से कम नहीं
अनार के छिलके को फेस पैक की तरह यूज करने के लिए छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें फिर इसका पाउडर बना लें और गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगाएं. आपकी स्किन ग्लोइंग और स्मूथ हो जाएंगी.
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज