ओयो गेस्ट हाउस के रूम में लड़की का शव मिला, हत्या की आशंका
लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ के देवा रोड स्थित ओयो रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 105 में 22 साल की लड़की का शव मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। लड़की के साथ उसका बॉयफ्रेंड भी कमरे में रुका था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने कमरे में बाहर से ताला लगा दिया था और मौके से फरार हो गया था। जब 2 दिन बाद कमरे से कोई नहीं निकला और कमरे से बदबू आने लगी तो सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि कमरे में बेड पर लड़की की लाश पड़ी है। डीसीपी ईस्ट प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ के चिनहट में देवा रोड स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में संदिग्ध अवस्था में कमरे के अंदर एक युवती की डेड बॉडी मिली है। लड़की बाराबंकी के औरंगाबाद की रहने वाली है। उसकी गुमशुदगी की शिकायत बाराबंकी के थाना औरंगाबाद में 3 जून को दर्ज की गई थी। वह 3 जून को अपने बॉयफ्रेंड के साथ गेस्ट हाउस में आई थी। लड़की को कमरे से बाहर नहीं देखा गया। उसका बॉयफ्रेंड 4 जून को कमरे में ताला लगाकर गायब हो गया था। जब कमरे से बदबू आने लगी तो होटल के मालिक ने दरवाजे को किसी तरह खुलवाया। जब बेड पर लड़की की डेडबॉडी देखी तो इसकी सूचना थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला कि उसने बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया है। बाराबंकी पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल लड़की की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीते 30 मई को लड़की के गांव के रहने वाले त्रिभुवन सिंह ने गेस्ट हाउस में रूम बुक कराया था। 3 जून को लड़की ओयो रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में त्रिभुवन सिंह से मिलने पहुंची थी। दोनों साथ में रुके थे। 4 जून को त्रिभुवन निकल गया लेकिन लड़की कमरे में ही रही। 4 जून को ही त्रिभुवन का शव जीआरपी ने बाराबंकी में रेलवे ट्रैक से बरामद किया। 6 जून को गेस्ट हाउस के कमरे से लड़की का शव बरामद हुआ। फिलहाल लड़की की मौत के मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे कर लिए हैं।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ