गूगल ने भारत में लॉन्च किया निजी डिजिटल वॉलेट
नई दिल्ली। गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए निजी डिजिटल वॉलेट लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स कार्ड, टिकट, पास, आईडी आदि सुरक्षित रख सकेंगे।
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गूगल वॉलेट को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह डिजिटल वॉलेट यूजर्स को अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, लॉयल्टी कार्ड और गिफ्ट कार्ड समेत अन्य चीजें रखने की सुविधा प्रदान करेगा। यह गूगल पे ऐप से अलग है जो पैसे तथा वित्त का प्रबंधन करने में मदद करता है। गूगल के जीएम और इंडिया इंजीनियरिंग लीड (एंड्रॉयड) राम पापाटला ने बताया कि गूगल-पे कहीं नहीं जा रहा है। यह हमारा भुगतान ऐप बना रहेगा। गूगल वॉलेट विशेष रूप से गैर-भुगतान उपयोग मामलों के लिए तैयार किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर