आप की संकल्प सभा में गोपाल राय ने बीजेपी पर बोला हमला
नई दिल्ली । आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक और मंत्री गोपाल राय रविवार को पार्टी के चुनाव अभियान के तहत संकल्प सभा मे भाग लेने के लिए दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कापसहेड़ा में पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई की वो किसी भी हाल में केंद्र सरकार के अत्याचार और तानाशाही को नहीं बर्दाश्त करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाले जाने का जवाब वोट से देंगे। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संकल्प सभा के दौरान बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने पहले तो जनता के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया और उसके बाद जेल में डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डालने से जनता का अपमान हुआ है। जनता इसका बदला अब 25 मई को मतदान कर लेगी। संकल्प सभा में शपथ के दौरान लोगों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर प्रतीकात्मक तौर पर केंद्र सरकार की तानाशाही और अत्याचार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। राय ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान के काम और नाम से भारतीय जनता पार्टी इतनी घबरा गई कि उन्हें मौजूदा सांसद का टिकट तक काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब भ्रष्ट लोगों की पार्टी बनकर रह गई है और प्रधानमंत्री मोदी की बुलेट ट्रेन पर सभी भ्रष्ट नेता सवार हो गए हैं। जनता के मन में बीजेपी के प्रति काफी रोष है, जिसका अंदाजा बीजेपी को भी है। यही वजह है कि उन्होंने 7 में से अपने 6 उम्मीदवारों को बदल दिया है।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉