राष्ट्रीय पेंशन योजना की बचत में टैक्स छूट देगी सरकार
नई दिल्ली । केंद्र सरकार राष्ट्रीय पेंशन योजना एनपीएस को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। ताकि सरकारी कर्मचारी भी इसे स्वीकार करे। अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिले।
केंद्र सरकार 1 फरवरी को जो अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। उसमें सरकार इस तरीके की कोई घोषणा कर सकती है। 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए उनके योगदान और निकासी पर छूट सीमा को बढ़ाया जा सकता है।
केंद्र सरकार राष्ट्रीय पेंशन योजना को बढ़ावा मिले। दीर्घकालीन बचत की आदत बढ़े। अधिक ब्याज और अधिक पेंशन के लाभ से 75 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ मिले। इसके लिए आयकर से छूट देने का प्रावधान सरकार करने पर विचार कर रही है। वित्तीय विशेषज्ञों द्वारा 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टेक्स छूट की मांग लंबे समय से की जा रही है। 500000 रूपये से अधिक प्रीमियम वाली जीवन पॉलिसी पर टेक्स छूट समाप्त कर दी गई है। जिसके कारण इसका असर बचत योजनाओं पर विपरीत पड़ा है।
अंतरिम बजट में राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत टेक्स छूट को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। 1.5 लाख रुपए तक की सालाना टैक्स छूट देने पर सरकार विचार कर रही है। नई टैक्स व्यवस्था में अभी इसका प्रावधान नहीं है। जीवन बीमा पॉलिसी में भी बदलाव किए जाने की बात चल रही है।
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
शेयर बाजार में दशहत क्यों?: पश्चिम एशिया में घमासान के बाद निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे, जानें पांच बड़े कारण
लाइट और कैमरे के बीच शुरू हुआ नया सिनेमाई सफर
जेल परिसर में सख्ती बढ़ेगी, गैंगस्टरों पर विशेष निगरानी
क्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी
तेज रफ्तार या लापरवाही? नाले में गिरी कार