प्रशांत के अनशन से घबराई सरकार, टेंट हटवाया
पटना। पटना में मरीन ड्राइव के पास प्रशांत किशोर की ओर से टेंट लगवाया जा रहा था जिसे पुलिस ने हटवा दिया है। यहां पर जन सुराज के संस्थापक अनशन करने वाले हैं। जन सुराज की ओर से कहा गया है कि प्रशांत किशोर को बिहार सरकार और प्रशासन ने टेंट लगवाने से रोक दिया है। बिहार सरकार घबराई हुई है। बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को प्रशासन टेंट नहीं लगाने दे रही है। बता दें पटना में मरीन ड्राइव पर एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट के बगल में एक निजी जमीन पर जन सुराज का टेंट लगाया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने हटवा दिया है।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर