फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का शानदार आगाज
प्यार के इस सप्ताह में लव की नई परिभाषा कायम करने के लिए शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया आ गई। 9 फरवरी को इस मूवी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया है।रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के आधार पर ओपनिंग डे पर इस मूवी ने फैंस का जमकर मनोरंजन किया, जिसके चलते इंटरनेशनल मार्केट में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को शानदार शुरुआत मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस मूवी ने पहले दिन ग्लोबली कितना कारोबार किया है। डायरेक्टर अमित जोशी और अराधना शाह की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में काफी सफलता हासिल हुई थी, जिसके चलते ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर और कृति सेनन की ये मूवी बेहतरीन आगाज करने में कामयाब हुई है।
इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में अब जब शाहिद की ये फिल्म रिलीज हो गई है तो उसे दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। गौर किया जाए तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो आंकडे़ काफी हद तक ठीक-ठाक हैं।ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक शाहिद और कृति की इस रोमांटिक फिल्म ने ओपनिंग पर दुनियाभर में करीब 14 करोड़ का कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक कम बजट की फिल्म है और उसके लिए ये शुरुआत असरदार साबित हो सकती है।
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
शेयर बाजार में दशहत क्यों?: पश्चिम एशिया में घमासान के बाद निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे, जानें पांच बड़े कारण
लाइट और कैमरे के बीच शुरू हुआ नया सिनेमाई सफर
जेल परिसर में सख्ती बढ़ेगी, गैंगस्टरों पर विशेष निगरानी
क्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी
तेज रफ्तार या लापरवाही? नाले में गिरी कार