Hardik Pandya की जोरदार उड़ाई खिल्ली
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने खिलाड़ियों पर भड़ास निकाली है, जो आईपीएल में जीत या हार के बाद अपनी भावनाएं जाहिर करने के बजाय सुरक्षित बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर तंज कसते हुए उनकी खिल्ली उड़ाई, जो मैच के बाद मुस्कुराते हुए अपने शांत अंदाज में दिखे।
बता दें कि मुंबई इंडियंस को सोमवार को आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 गेंदें शेष रहते 9 विकेट की करारी शिकस्त सहनी पड़ी। जयपुर में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 179/9 का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
क्यों खिसिआए डेल स्टेन
मैच के बाद हार्दिक पांड्या से पूछा गया कि अपनी टीम के खिलाड़ियों के बारे में क्या कहेंगे। जवाब में पांड्या मुस्कुराए और कहा कि खिलाड़ियों की आलोचना करने का यह सही समय नहीं है क्योंकि टीम में सभी पेशेवर हैं। डेल स्टेन खिलाड़ियों की इस तरह की बयानबाजी से खिसिआए, जिसमें कप्तानों ने कहा कि प्रक्रिया पर विश्वास है, बेसिक्स पर डटे रहेंगे।
डेल स्टेन का पोस्ट हुआ वायरल
डेल स्टेन ने एक्स पर पांड्या सहित अन्य क्रिकेटरों से मैच के बाद ज्यादा तथ्यपूर्ण रहने की गुजारिश की। स्टेन ने पोस्ट किया, ''मेरा ध्यान उन दिनों पर है, जब खिलाड़ी ईमानदारी से बताएं कि उनके दिमाग में क्या है। इसके बजाय सुरक्षित बातें कहकर हम खुद और अपने दिमाग को बेवकूफ बनाएं, अगला मैच हारे, मुस्कुराए और फिर वो ही बकवास दोहराएं।
मुंबई का बुरा हाल
बता दें कि मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों लगातार दूसरी शिकस्त मिली। वैसे, मुंबई की यह मौजूदा सीजन में 8 मैचों में पांचवीं हार है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स का शीर्ष पर कब्जा बरकरार है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां