कैंसर से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, पौष्टिक आहार बेहद जरुरी
नई दिल्ली। दुनिया भर में कैंसर से हर साल करीब 1 करोड़ लोगों की जान चली जाती है। कैंसर दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। यह रोग वैश्विक स्तर पर मौत के प्रमुख कारणों में गिना जाता है। हैल्थ विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। खासतौर पर ऐसे फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में हों। ये तत्व न केवल कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखते हैं बल्कि कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में भी मदद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। इसमें विटामिन सी, एंथोसाइनिन्स और विभिन्न एसिड मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स की वृद्धि को नियंत्रित करते हैं। शोध यह भी बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी ओसोफैगल और ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ कारगर हो सकती है। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल नियंत्रित करने में भी सहायक है। सेब को भी कैंसर रोधी फल माना जाता है। इसमें पेंटोल्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे यौगिक होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं।
सेब में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कोलोरक्टल कैंसर के खतरे को कम करता है। रिसर्च से पता चला है कि सेब फेफड़ों और कोलन कैंसर के खिलाफ भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है। लाल और बैंगनी अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो डीएनए की रक्षा करता है और कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को रोकता है। यह यौगिक पुरानी सूजन को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो कैंसर के विकास का एक बड़ा कारण है। अंगूर का सेवन कोलोन, प्रोस्टेट और लंग कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। ब्लूबेरी भी कैंसर से बचाव में प्रभावी मानी जाती है। इसमें एंथोसाइनिन्स होते हैं, जो इसे नीला रंग प्रदान करते हैं और कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
ब्लूबेरी का सेवन ब्रेस्ट, कोलन और ओरल कैंसर की वृद्धि को धीमा कर सकता है। इसमें विटामिन सी और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। सिट्रस फल जैसे संतरा, नींबू और मौसमी भी कैंसर से लड़ने में कारगर माने जाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। खासकर पेट, ओसोफैगल और पाचन तंत्र के कैंसर के खिलाफ सिट्रस फल बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।