सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पतंजलि फूड्स के शेयरों में आई भारी गिरावट
मुंबई । पतंजलि फूड्स के शेयर बीएसई पर 4.45 फीसदी के गिरावट के साथ 1353.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट सुप्रीम कोर्ट के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश के बाद हुई है।
सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में दिया है। अदालत का यह निर्देश 27 फरवरी को भ्रामक विज्ञापन ब्रॉडकास्ट करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद की आलोचना के बाद आया है। पतंजलि फूड्स के शेयर बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 4.45 प्रतिशत या 63 रुपये की गिरावट के साथ 1353.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं, तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 1.01 फीसदी या 736.37 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 72,012.05 पर क्लोज हुआ।
पतंजलि फूड्स ने पिछले हफ्ते भारत में कंपनी की दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के गठन की घोषणा की। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। इसका भुगतान 11 अप्रैल, 2024 को या उससे पहले किया जाएगा।
क्या है मामला ?
बता दें कि शीर्ष अदालत ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें रामदेव पर वैक्सीनेशन अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पतंजलि ने अपने विज्ञापनों में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, बुखार, मिर्गी और ल्यूपस जैसी बीमारियों का इलाज करने का दावा किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव