हेनरिच क्लासेन ने विराट कोहली से छीना ऑरेंज कैप का ताज
आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस के सिर-चढ़कर बोल रहा है। फैंस की निगाहें हर मैच के बाद इस पर टिकती हैं कि ऑरेंज कैप किस बैटर के पास है। आईपीएल में ऑरेंज कैप उसे मिलती है, जो सबसे ज्यादा रन बनाता है। टूर्नामेंट के अंत में यह कैप उस बैटर को मिलती है, जिसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
फिलहाल, आईपीएल के 17वें सीजन की बात करें तो बुधवार तक 8 मैच हो चुके हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास (277/3) का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके लिए ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63) और हेनरिच क्लासेन (80*) को श्रेय देना होगा, जिन्होंने तूफानी पारियां खेली।
क्लासेन के तो क्या कहने
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑरेंज आर्मी के लिए क्लासेन ने पलटन के खिलाफ केवल 34 गेंदों में चार चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 235 के करीब रहा। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा (64) ने उम्दा पारियां खेलकर ऑरेंज कैप की रेस को रोमांचक बना दिया है।
कोहली का क्या है हाल
हेनरिच क्लासेन के 2 मैचों में 143 रन हो गए हैं और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। विराट कोहली दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। सीजन का पहला अर्धशतक जमाने वाले पंजाब किंग्स के सैम करन टॉप-5 की लिस्ट को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां नया ट्विस्ट आया। अब शिवम दुबे 2 मैचों में 85 रन के साथ तीसरे जबकि रचिन रवींद्र 2 मैचों में 83 रन के साथ चौथे स्थान पर बने पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले ही मैच में 82 रन की पारी खेली थी और वो टॉप-5 की लिस्ट को पूरा करते हैं।
ऑरेंज कैप
- हेनरिच क्लासेन (SRH) - दो मैचों में 143 रन
- विराट कोहली (RCB) - दो मैचों में 98 रन
- अभिषेक शर्मा (SRH) - दो मैचों में 95 रन
- तिलक वर्मा (MI) - दो मैचों में 89 रन
- सैम करन (PBKS) - दो मैचों में 86 रन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव