हिट एंड रन की भयावह तस्वीर, मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई
जबलपुर। जबलपुर-बरेला मार्ग पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खाना खा रहे करीब 15 मजदूरों के समूह को बेरहमी से रौंद दिया. इस मामले में अब तक 5 महिलाओ की मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गोमती बाई, वर्षा बाई और कृष्णा बाई ने दम तोड़ दिया. कार की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल इन महिलाओं को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।
वेंटिलेटर पर थी तीनों महिलाएं
हादसे के बाद से ही तीनों घायल महिलाएं वेंटिलेटर पर थीं. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इससे पहले इस दर्दनाक हादसे में लच्छो बाई और चैनवती बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
10 घायलों का इलाज अब भी जारी
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा बरेला टोल नाके के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खाना खा रहे 15 मजदूरों को एक बेलगाम कार ने रौंद दिया था. तेज रफ्तार कार अचानक मजदूरों के बीच घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल करीब 10 घायलों का इलाज अब भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है।
कार मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में कार चालक की पहचान मझौली निवासी लखन सोनी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कार लखन सोनी के भाई दीपक सोनी के नाम पर दर्ज है. पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चालक की तलाश लगातार जारी है. इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जबलपुर सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी दी है. पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज