रैपर जैक्सन वांग के साथ ऋतिक रोशन की तस्वीर हुई वायरल
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इसी बीच ऋतिक के पिता और बॉलीवुड निर्देशक राकेश रोशन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर रैपर जैक्सन वांग संग एक खास तस्वीर शेयर की है।
राकेश रोशन ने शेयर की तस्वीर
जैक्सन वांग इन दिनों भारत में हैं। 10 जून को भारत पहुंचे जैक्सन ने मुंबई में ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ समय बिताया। रोशन परिवार ने जैक्सन की खातिरदारी की और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कीं। इस तस्वीर में जैक्सन और ऋतिक काले कपड़ों में एक साथ नजर आए। राकेश ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जैक्सन आपका स्वागत है और भगवान भला करे।'
जैक्सन वांग की भारत यात्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, के-पॉप स्टार जैक्सन वांग अपने नए एल्बम 'मैजिक मैन 2' के प्रचार के लिए भारत आए हैं। यह एल्बम 18 जुलाई को रिलीज होगा, जिसमें 11 गाने होंगे। ये गाने दुख और व्यक्तिगत विकास के चार अलग-अलग चरणों को दर्शाएंगे। यह एल्बम उनके 2022 के एल्बम मैजिक मैन का दूसरा हिस्सा है।
फैंस के कमेंट्स
प्रशंसकों की प्रतिक्रिया तस्वीरें शेयर होते ही जैक्सन और ऋतिक के प्रशंसकों ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक फैन ने लिखा, "जैक्सन को हर बार घर जैसा प्यार देने के लिए धन्यवाद।" एक और फैन ने लिखा, "जैक्सन का भारत में भी एक परिवार है।" एक और फैन ने लिखा, "यह वही मुलाकात है, जिसका हमें इंतजार था।"
अनु रंजन भी थीं मौजूद
रोशन परिवार की दोस्त अनु रंजन भी इस डिनर पार्टी में शामिल थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "यह पल यादगार है।" उनकी बेटी, अभिनेत्री अनुष्का रंजन ने कमेंट किया, "अपना बेस्ट जीवन जीए।
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद