हुडको ने विदेशी ऋणदाताओं से 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए
मुंबई । आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) ने ऋण बाजार में कदम रखकर 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर (30 अरब जापानी येन) जुटाए हैं। इसकी व्यवस्था करने वाली जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था ने अपने पहले ‘‘सामाजिक ऋण के हिस्से के रूप में पांच साल के लिए यह धनराशि जुटाई है। आधिकारिक बयान के अनुसार, एसएमबीसी की सिंगापुर शाखा के नेतृत्व में हुए सौदे को कुल नौ ऋणदाताओं से अधिक अभिदान मिला तथा ग्रीनशू विकल्प का इस्तेमाल करने के बाद इसकी मूल आरंभिक राशि 15 अरब येन से बढ़ाकर 30 अरब येन कर दी गई।
एसएमबीसी इंडिया के प्रमुख हिरोयुकी मेसाकी ने कहा, हम वंचित समुदायों तक अपनी पहुंच बढ़ाने तथा स्थानीय समुदाय की संसाधनों तक पहुंच को मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं। हुडको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे पर आधारित वृद्धि पर ध्यान दिए जाने से संस्था को अपनी सेवाओं की मांग में वृद्धि की उम्मीद है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना को बड़ा झटका: सुखोई-30 क्रैश, दोनों पायलटों की शहादत
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे