आईसीसी ने पाकिस्तान के आगा को आचारसंहित उल्लंघन के लिए फटकार लगायी
ढाका। अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट परिषद ( आईसीसी) ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अल आगा को आचारसंहित उल्लंघन के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खाते में एक नकरात्मक अंक दर्ज किया है। आगा पर बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान गुस्से में खेल उपकरणों को मैदान में पटकने का दोषी पाया गया है। आईसीसी इसी कारण आगा को कड़ी फटकार लगायी है। ढाका में खेले गए मैच के दौरान आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट किया था। जिसपर विवाद हो गया और आगा ने इससे खेल भावना के विपरीत मानते हुए अपना गुस्सा दिखाया। आउट होकर पवेलियन लौटते समय उन्होंने हेलमेट और ग्लव्स बाउंड्री के पास फेंक दिए थे। आईसीसी ने इसे आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन माना है। ये अनुच्छेद अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खेल सामग्री या उपकरणों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है। सजा के तौर पर उनके खाते में एक नकारात्मक अंक दर्ज किया गया है।
गैस संकट के बीच बड़ी सप्लाई, उपभोक्ताओं को उम्मीद
फेड रिजर्व के फैसलों से तय होगी आगे की दिशा
बाजार में खरीदारी का जोर, सेंसेक्स 321 अंक ऊपर, निफ्टी मजबूत, रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर
चयन से नाराज खिलाड़ी ने निकाली भड़ास, इंग्लैंड टीम में बढ़ा तनाव
सिलेंडर की कमी से बढ़ी मुश्किलें, होटल बंद करने की चेतावनी
कभी पाकिस्तान के खिलाफ मचाया था तहलका, अब पश्चिम बंगाल में आजमाएंगे किस्मत
पैट कमिंस की गैरहाजिरी, SRH के लिए शुरुआती मैच चुनौतीपूर्ण
वैश्विक व्यापार में नई संभावनाओं की ओर कदम
जेवर चुराकर थार खरीदने निकले नाबालिग, जांच में बड़ा खुलासा
मुंबई इंडियंस को मिली मजबूती, रोहित शर्मा की वापसी