दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर
नई दिल्ली । दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगले कुछ समय से छतरपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 को एंट्री और एग्जिट के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो के चौथे चरण के विस्तार कार्य के चलते छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर- 2 को बंद कर दिया गया है। साथ ही यात्रियों को सलाह दी कि वह एंट्री और एग्जिट के लिए गेट 1 और 3 का इस्तेमाल करें। इस संबंध में डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा कि चौथे चरण का काम खत्म होने तक गेट बंद कर दिया गया है। फेज चार में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग (28.92 किमी), मजलिस पार्क-मौजपुर (12.55 किमी) और तुगलकाबाद-एरोसिटी (23.65 किलोमीटर) परियोजना पर काम चल रहा है। परियोजना के तहत डीएमआरसी 45 स्टेशनों तक फैले तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के 65.2 किलोमीटर पर निर्माण कार्य कर रहा है। छतरपुर मेट्रो स्टेशन आगामी गोल्डन लाइनशुरू होने के साथ एक इंटरचेंज सुविधा बन जाएगा।
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा
जुए के खिलाफ अभियान में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता
सदी पुरानी मान्यता के चलते नहीं जलाई जाती होलिका
प्रदेश में नियमों की अनदेखी, अवैध निर्माण पर CAG का खुलासा
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी