परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकला भारत
परमाणु हथियारों के मामले में भारत पाकिस्तान से आगे निकल गया है। स्वीडिश थिंक-टैंक की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं, वहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या 170 है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने 2023 में अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है।
चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया
चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है। चीन ने अपने परमाणु शस्त्रागार को जनवरी 2024 में 500 कर दिया है। जनवरी 2023 में चीन के पास 410 परमाणु हथियार थे। चीन ने पहली बार कुछ हथियारों को हाई आपरेशनल अलर्ट मोड पर भी रखा है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन, पाकिस्तान समेत नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं। परमाणु हथियार संपन्न देशों की परमाणु हथियारों पर निर्भरता बढ़ रही है। परमाणु हथियार संपन्न देश अपने परमाणु शस्त्रागारों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। परमाणु शक्ति संपन्न देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान के साथ ही अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, उत्तर कोरिया और इजरायल शामिल हैं।
इनके पास सबसे ज्यादा हथियार
रूस और अमेरिका के पास 90 प्रतिशत परमाणु हथियार रिपोर्ट के अनुसार रूस और अमेरिका के पास सभी परमाणु हथियारों का 90 प्रतिशत हिस्सा है। कई देशों ने 2023 में नए परमाणु-सक्षम हथियार सिस्टम तैनात किए हैं।
बैलिस्टिक मिसाइलों पर तैनात की गई लगभग 2,100 युद्धक प्रणालियों को उच्च परिचालन अलर्ट मोड में रखा गया था। उनमें से लगभग सभी रूस या अमेरिका के थे। जनवरी 2024 में अनुमानित 12,121 युद्धक उपकरणों के कुल वैश्विक भंडार में से लगभग 9,585 संभावित उपयोग के लिए सैन्य भंडार में थे।
असम में विदेशी घोषित महिला को राहत, दो साल बाद मिली नागरिकता
सिर्फ 5 मिनट में पाएं नेचुरल ब्यूटी, जानिए आसान तरीके
ज्यादा स्किन केयर भी बन सकती है नुकसान की वजह, जानिए ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद, जानेंगे उनकी सफलता की कहानी
रेल ट्रैक पर बड़ा झटका, कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहान कार्यक्रम
दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये
जंग के बीच ईरान का नरम रुख, कहा- पड़ोसी देशों को नहीं बनाएंगे लक्ष्य