टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जल्द होगी भारतीय टीम की घोषणा
अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा जल्द की जा सकती है। आईसीसी ने टीम चुनने के लिए एक मई की समयसीमा दी है, इसलिए बीसीसीआई इस सप्ताह के अंत में या फिर अगले सप्ताह की शुरुआत में टीम की घोषणा कर सकता है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है, जबकि दूसरे विकेटकीपर के लिए संजू सैमसन से केएल राहुल आगे चल रहे हैं। चयनकर्ता जब टीम चयन करने के लिए बैठेंगे तो उनके सामने एक अतिरिक्त गेंदबाज चुनने की भी दुविधा होगी। अब ये देखना होगा कि वह तेज गेंदबाज आवेश खान को चुनते हैं या फिर धीमी पिचों को देखते हुए रवि बिश्नोई या ऑलराउंडर अक्षर पटेल में किसी एक को अवसर देते हैं।
शिवम या हार्दिक में से कौन?
पांड्या ने आइपीएल में आठ मैचों में 17 ओवर डाले हैं। अभी तक वह सात छक्के ही लगा सके हैं। उनके बल्ले से 150 रन ही निकले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 142 रहा है। हालांकि अभी हार्दिक का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है क्योंकि शिवम दुबे ने अभी तक एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की है।
कौशल और गति के मामले में गेंदबाजी में शिवम कहीं भी हार्दिक के समकक्ष नहीं हैं लेकिन बल्लेबाजी में वह शानदार फॉर्म में है, जिससे उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।
ऋषभ का खेलना तय
आईपीएल में 161 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बना चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरे विकेटकीपर के लिए केएल राहुल और संजू सैमसन के बीच कड़ा मुकाबला है।
गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जगह लगभग पक्की है। वैसे बुमराह और कुलदीप को छोड़कर बाकी गेंदबाज आईपीएल में फॉर्म में नहीं है लिहाजा अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प अहम होगा।
इसके लिए आवेश, अक्षर और बिश्नोई के बीच मुकाबला है। आवेश ने करीब नौ की इकोनामी रेट से आठ विकेट लिए हैं। जबकि बिश्नोई ने नौ के भीतर की इकोनामी रेट से पांच विकेट चटकाए हैं। अक्षर ने सात विकेट लिए हैं और उनकी इकोनामी रेट सात के आसपास रही है। वह बल्लेबाजी में भी 132 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां