राफा में ऑपरेशन नहीं रोकेगा इजराइल
तेल अवीव । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा के राफा इलाके में हमले बंद करने को कह रहे हैं। नेतन्याहू ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ लोग हमें ये सलाह दे रहे हैं कि राफा में हमले बंद किए जाएं। मैं उन्हें साफ बता देना चाहता हूं कि इस वक्त राफा पर हमले बंद करने का मतलब होगा कि इजराइल ये जंग हार जाए और ऐसा कभी नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश फॉरेन सेक्रेटरी लॉर्ड कैमरन ने हाल ही में नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने इजराइली प्रधानमंत्री से कहा था कि वो राफा इलाके में हमले फौरन बंद करें। इनकी दलील थी कि राफा में रिफ्यूजी कैम्प हैं और यहां वो लोग मौजूद हैं जो गाजा के बाकी इलाकों से जान बचाकर यहां पनाह लिए हुए हैं। दूसरी तरफ, इजराइली सरकार और सेना दोनों का कहना है कि राफा के रिफ्यूजी कैम्प्स में सिविलियन्स के साथ हजारों हमास आतंकी मौजूद हैं और यहां से वो गाजा के दूसरे हिस्सों में जाकर इजराइली सेना पर हमले कर रहे हैं। इजराइल डिफेंस फोर्सेस का दावा है कि गाजा के राफा इलाके में हमास की चार बटालियन मौजूद हैं और ढ्ढष्ठस्न इन्हें खत्म करके रहेगी। इसके बाद राफा के इलाके को खाली कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि वहां जो भी सिविलियन्स मौजूद हैं, उन्हें नुकसान नहीं पहुंचे। एक अनुमान के मुताबिक- राफा में इस वक्त 14 लाख लोग हैं। इनमें ज्यादातर वो लोग हैं तो इजराइली ऑपरेशन शुरू होने के बाद गाजा के अलग-अलग हिस्सों से भागकर यहां पनाह लेने पहुंचे हैं। हाल ही में इजिप्ट और अमेरिका के कुछ डिप्लोमैट्स इजराइल गए थे। रिपोट्र्स के मुताबिक- इन लोगों ने इजराइल को धमकी दी थी कि अगर उसने राफा में हमले बंद नहीं किए तो यूरोप और इजराइल के बीच सिक्योरिटी ट्रीटी रद्द कर दी जाएगी। अब इस धमकी का भी नेतन्याहू ने जवाब दे दिया है।
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
टीएस सिंहदेव के ‘जय-वीरू’ बयान पर विजय शर्मा का पलटवार
किसानों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर वार, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
‘दिव्य दरबार’ पर विराम, अब साधना और तप में समय बिताएंगे बाबा बागेश्वर
दमोह में सनसनीखेज हत्या, हथौड़े से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट
पारा चढ़ा, गुरुवार रहा सबसे गर्म दिन; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
100वें जन्मदिवस पर सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का भव्य सम्मान
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव