झाबुआ ने रचा इतिहास
भोपाल : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में झाबुआ जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ ही हाई स्कूल में शीर्ष 10 जिलों में स्थान बनाकर जिले ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिले के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे “झाबुआ के बदलाव की नई इबारत” बताते हुए कहा कि यह सफलता आदिवासी अंचल में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
मंत्री भूरिया ने अपने संदेश में कहा कि झाबुआ के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। सीमित साधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने जिस समर्पण और परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रतिबद्धता ने बच्चों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे जिले के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें।
मंत्री भूरिया ने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जो इस बार सफलता प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अंक जीवन का अंतिम पैमाना नहीं होते। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ पुनः प्रयास करने का आह्वान किया।
पंकज चौधरी और पीएम मोदी के बीच घंटों मंथन: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े धमाके के आसार
ग्लोबल तनाव घटा, सेंसेक्स बढ़ा: निवेशकों के लिए राहत भरा रहा यह कारोबारी हफ्ता
बाबर और शाहीन की टीम में वापसी; कोच सरफराज के साथ नई रणनीति तैयार
क्या श्रेयस अय्यर की होगी टी20 टीम में वापसी? इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
रूस से कच्चे तेल का आयात तीन गुना बढ़ा; भारत बना रूसी ईंधन का सबसे बड़ा खरीदार
दुर्घटना पीड़ितों के लिए वरदान बनेगा नया सेंटर; रेफर करने की समस्या से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली को जाम मुक्त बनाने का प्लान; प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश
महिला आरक्षण कानून सुरक्षित, पर सीटों के विस्तार पर छिड़ा सियासी घमासान
प्रॉपर्टी डीलर और उनके बेटे की हत्या: सीआर पार्क पुलिस ने आरोपी को दबोचा