जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़ा
मुंबई । जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने शुक्रवार को चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफ़ा जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी के मुनाफे में यह बढ़त कार्गो वॉल्यूम में वृद्धि के चलते आई है। स्टील से लेकर एनर्जी सेक्टर में कारोबार करने वाले जेएसडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही में कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट बढ़कर 330 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 300 करोड़ रुपये था।
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि पारादीप और मैंगलोर कोयला टर्मिनलों पर क्षमता उपयोग में वृद्धि से जनवरी-मार्च की अवधि में कार्गो वॉल्यूम 9 फीसदी बढ़कर 2.93 करोड़ टन हो गया। कंपनी भारतीय समुद्र तट पर 10 बंदरगाहों और टर्मिनलों का संचालन करती है। कार्गों वॉल्यूम में वृद्धि से कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 1,096 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा हाई ऑपरेशनल लागत के कारण कंपनी के कुल खर्च में भी इजाफा हुआ है और यह 15.5 प्रतिशत बढ़ गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा