जेएसडब्ल्यू ने ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचा बढ़ाने शेल से की साझेदारी
नई दिल्ली । जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए शेल इंडिया के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के तहत जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के ग्राहक वाहन चार्जिंग के लिए देश भर में शेल के व्यापक ईंधन स्टेशन का उपयोग कर सकेंगे। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार शेल इंडिया पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर सीसीएस 50 किलोवाट और 60 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर लगाएगी जिससे ईवी चार्जिंग तंत्र मजबूत होगा। ईवी उपयोगकर्ताओं के लिए लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक होगी। कंपनी के के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शेल इंडिया के साथ हमारी साझेदारी टिकाऊ परिवहन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे देश भर में लोग ईवी अपनाने को लेकर प्रोत्साहित होंगे। शेल इंडिया के बाजार निदेशक संजय वर्की ने कहा कि इस साझेदारी का मकसद डिजिटल एकीकरण तथा ग्राहक-केंद्रित पहलों का लाभ उठाकर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को व्यापक रूप से अपनाए जाने को बल देना है।
धरने के दौरान ममता बनर्जी का तीखा बयान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
खारकीव मिसाइल हमले पर जेलेंस्की का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
UPSC 2025 में 301वीं रैंक पर दो नाम, आकांक्षा सिंह को लेकर मचा कन्फ्यूजन
पीएम की रैली को लेकर बंगाल में सियासी हलचल, ब्रिगेड मैदान में तैयारियां तेज
पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर प्रभाव, रिपोर्ट में महंगाई और तेल कीमतों का जिक्र
टी20 विश्वकप फाइनल: प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, कुलदीप की दावेदारी मजबूत
मजदूरों ने रखीं कई मांगें, आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में हड़ताल
असम में विदेशी घोषित महिला को राहत, दो साल बाद मिली नागरिकता
आईसीसी नॉकआउट रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के सामने कितनी बार हारी और जीती टीम इंडिया?