कल्पना सोरेन ने दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात....
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से शनिवार को मुलाकात की। बता दें, हेमंत सोरेन को भी ईडी ने एक घोटाला मामले में कस्टडी में लिया है। वहीं सीएम केजरीवाल भी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में हैं।
कल्पना सोरेन दिल्ली में सीएम आवास पर पहुंचकर सुनीता केजरीवाल से मिली। दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का स्वागत किया। बता दें, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को I.N.D.I.A गठबंधन की महारैली होनेवाली है। इसमें शिरकत करने के लिए विपक्षी दलों के तमाम नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।
दोनों की शक्ति और साहस को सलाम: आतिशी
वहीं इस मुलाकात के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी को डरना चाहिए, जब वे इन दो मजबूत महिलाओं का यह वीडियो देखेंगे। ये दोनों अपने पतियों के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली केंद्रीय एजेंसियों की क्रूर शक्ति से भयभीत नहीं हुई हैं, जो लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व कर रहे थे। सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को उनकी शक्ति और साहस को सलाम।
सुनीता के पॉलिटिकल एंट्री के लग रहे कयास
वहीं विश्लेषकों का मानना है कि जिस तरह से झारखंड में पति के जेल में जाने के बाद कल्पना सोरेन ने पार्टी की बागडोर संभाल ली है, ठीक उसी तरह दिल्ली में भी केजरीवाल के कस्टडी में जाने के बाद पार्टी की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। सुनीता बीते दिनों लगातार प्रेस में बयान जारी कर रही हैं। इससे उनके पाॉलिटिकल एंट्री के कयास लग रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव