कमल नाथ ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली
भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शपथ दिलाई। वहीं शपथ ग्रहण के बाद कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘मैंने आज शपथ ली है, मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला है।’
विदेश प्रवास पर थे कमल नाथ
बता दे कि कमल नाथ विदेश प्रवास पर थे, जिसके चलते वे विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में उपस्थित नहीं हो पाए थे। इसकी सूचना उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को दी थी और सदन ने अनुज्ञा प्रदान की थी।
वहीं कमल नाथ के अतिरिक्त परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीक और कसरावद से विधायक सचिन यादव भी व्यक्तिगत कारणों से शपथ के लिए आयोजित सत्र में भाग नहीं ले पाए थे। इन विधायकों को भी सोमवार को शपथ दिलाई गई।
अदालत बोली- FIR का ड्राफ्ट वकील ने बनाया तो रिपोर्ट अमान्य नहीं
‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद
हालात पर नजर, इजराइल में रह रहे मजदूरों को लेकर सरकार सतर्क
एक दिन में 2500 टिकट रद्द, खाड़ी जाने वालों की मुश्किलें बढ़ीं
दुकान बंद, अंदर मिला शव; हत्या के बाद रची गई साजिश
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा