SRH की हार के बाद उड़ा काव्या मारन के चेहरे का रंग
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार को आईपीएल 2024 का 41वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद का किला भेद दिया। डुप्लेसिस की टीम ने एसआरएच को 35 रनों से हराया। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हैदराबाद की करारी शिकस्त के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 65 रनों की विशाल साझेदारी हुई। दोनों इस मैच में अर्धशतक लगाया और टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
काव्या मारन का रिएक्शन हुआ वायरल
हैदराबाद की हार के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मैच के दौरान जैसे-जैसे सनराइजर्स के बल्लेबाज आउट हुए, वैसे-वैसे काव्या के चेहरे का रंग उड़ता गया। इस पर फैंस ने भी जमकर रिएक्ट किया।
फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड सिर्फ एक रन बनाकर लौटे। उन्हें विल जैक्स ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर निशाना बनाया। इसके बाद अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में शाहबाज अहमद ने 40 (नाबाद) और पैट कमिंस ने 31 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। आरसीबी के खिलाफ मार्क्ररम सात, नितीश 13, क्लासेन सात, अब्दुल समद 10, भुवनेश्वर कुमार 13 और उनादकट आठ (नाबाद) रन बना सके।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां