शराब घोटाले के समय का केजरीवाल का फोन गायब
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शराब घोटाले के समय फोन गायब हो गया है। ईडी ने जब केजरीवाल से इसके बारे में पूछा तो केजरीवाल ने कहा कि उनको नहीं पता कि उनका फोन कहां है।
शराब घोटाले के एक अन्य आरोपी समीर मेहन्दू का आज ईडी ने तिहाड जेल में जाकर फिर से बयान दर्ज किया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद यह बयान दर्ज करवाया गया है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से किए गए इस दावे पर कि अरविंद केजरीवाल ने जेल से ही जल संकट के समाधान का आदेश दिया है पर ईडी के सूत्रों का कहना है कि हम इसकी जांच करवा रहे हैं। ईडी के सूत्रों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कोई कंप्यूटर नही दिया गया,जिससे किसी काग़ज़ पर कुछ टाइप हुआ हो। ना ही कोई ऐसा कागज़ दिया गया जिसे दिखाया गया है।
आम नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को कहा था कि अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली को अपना परिवार मानते हैं। ईडी की कस्टडी में जारी किये गए पहले आदेश में केजरीवाल ने कहा, मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफी समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर मैं चिंतित हूं। चूंकि मैं जेल में हूं, इस वजह से लोगों को जरा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। गर्मियां भी आ रही हैं। जहां पानी की कमी है, वहां उचित संख्या में टैंकरों का इतंजाम कीजिए। मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को उचित आदेश दीजिए, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। जनता की समस्याओं का तुरंत और समुचित समाधान होना चाहिए। जरूरत पढ़ने पर उपराज्यपाल महोदय का भी सहयोग लें। वे भी आपकी मदद जरूर करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव