केएल राहुल नंबर-1 बनने से सिर्फ 35 रन दूर
केएल राहुल आईपीएल में अपने नाम के बड़ा रिकॉर्ड करने की दहलीज पर हैं. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 30 अप्रैल को है. इस मैच में केएल राहुल सिर्फ 35 रन बनाने के साथ ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. राहुल के बल्ले से इस सीजन में अब तक 378 रन निकल चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.
इस मामले में नंबर-1 बन सकते हैं राहुल
मुंबई के खिलाफ मैच में राहुल के पास इतिहास रचने का मौका है. वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की दहलीज पर हैं. मुंबई के खिलाफ अब तक खेले गए 16 आईपीएल मैचों में राहुल ने 867 रन बनाए हैं, और उन्हें शिखर धवन के 901 रनों से आगे निकलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में नंबर 1 बनने के लिए 35 और रनों की जरूरत है. विराट कोहली भी राहुल से पीछे हैं. कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 855 रन बनाए हैं.
मुंबई के खिलाफ जड़े हैं 3 शतक
मुंबई इंडिंयस के खिलाफ 16 आईपीएल मैचों में राहुल ने तीन शतक बनाए हैं, जो एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है. मुंबई के खिलाफ अपने पिछले दो आईपीएल मैचों में राहुल ने लखनऊ के लिए खेलते हुए दो शतक बनाए हैं. वह 16 अप्रैल 2022 को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 60 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे और 24 अप्रैल 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में 62 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे. ऐसे में आज भी उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है, क्योंकि मैच लखनऊ के होम ग्राउंड में खेला जाएगा.
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव