जानें दिल्ली-एनसीआर में कब मानसून देगा दस्तक
उत्तर पश्चिम भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में आसमान से सूरज आग बरस रहा है। चिलचिलाती गर्मी व लू के थपेड़ों ने हाल बेहाल किया हुआ है। बुधवार को भी चुभती गर्मी और लू ने जीना मुश्किल किया। गर्मी और लू का ऐसा असर रहा कि राजधानी के अधिकतर इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ व नरेला जैसे इलाकों में तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। गर्मी के इस सितम से अभी राहत के संकेत नहीं है। अभी 18 जून तक भीषण गर्मी ऐसे ही पसीने छुड़ाएगी और लू परेशान करेगी। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में बीते चार-पांच दिनों से गर्मी ने हाल बेहाल किया हुआ है। सुबह सवेरे ही सूरज के तेवर तल्ख हो जाते हैं दिन चढ़ते-चढ़ते ऐसा लगता है मानो सूरज आग बरसा रहा हो। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नरेला में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतम पुरा, पूसा, जाफरपुर, रिज जैसे इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार रहा।
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं होने से बादल जमा नहीं होंगे। अगले छ: दिन तक लू की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने 13 जून से 18 जून तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं 20 जून के बाद प्री मानसून गतिविधियों (आंधी व बारिश) के होने की संभावना है। हालांकि मानसून के दस्तक के विषय में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा लेकिन उम्मीद है कि जून के अंत तक मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत मिल सकती है।
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला: United States की मंजूरी से India जारी रखेगा Russia से तेल आयात
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
ईरान तनाव का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द; लौटे यात्रियों ने सरकार को सराहा
बसपा ने दिया ‘लखनऊ चलो’ का नारा, कांशीराम जयंती पर जुटेगा कार्यकर्ताओं का सैलाब
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल