कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंद से तोड़ डाला स्टंप
दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन कुलदीप यादव ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी करके प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। कुलदीप यादव ने लखनऊ के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके।
कुलदीप यादव को पंत ने 8वें ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी और चाइनामैन ने तीसरी गेंद पर अपना जादू बिखेरा। बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ने मार्कस स्टोइनिस को शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। यहां से कुलदीप की फिरकी का करिश्मा शुरू किया। उन्होंने आते ही निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड करके सनसनी मचा दी।
कुलदीप ने तोड़ा स्टंप
कुलदीप यादव ने तेज गेंद फेंकी, जिस पर निकोलस पूरन फ्रंटफुट ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद हल्की सी स्पिन हुई और उनके बल्ले व पैड के बीच से निकलकर स्टंप पर जाकर लगी। यह विकेट ज्यादा खास इसलिए बन गया क्योंकि कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप टूट गया।
आमतौर, पर देखने को मिलता है कि तेज गेंदबाज की गेंद पर स्टंप टूटता है, लेकिन यहां बिलकुल दुर्लभ नजारा देखने को मिला। कुलदीप यादव की निकोलस पूरन को बोल्ड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कुलदीप यादव ने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को अपना तीसरा शिकार बनाया, जिनका कैच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लपका।
दिल्ली की दूसरी जीत
कुलदीप यादव और फिर जैक फ्रेजर मैकगर्क (55) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
दिल्ली ने लीग में दूसरी जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान का सुधार किया और अब वो 9वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 5 मैचों में तीन जीत व दो हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ