तेंदुआ बरात में घुसा, दहशत फैलने के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन
लखनऊ: बुद्देश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में विवाह कार्यक्रम के बीच एक तेंदुआ घुस गया। रात साढ़े तीन बजे तक पकड़े जाने तक बरात में भगदड़ और दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान एक वनकर्मी तेंदुए के हमले में चोटिल हो गया। तेंदुए के आतंक से करीब साढ़े सात घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी-समारोह चल रहा था। रात साढ़े 10 बजे के करीब दीपक नाम के व्यक्ति ने लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा। अचानक तेंदुए को सामने देखकर दीपक घबड़ाकर नीचे कूद गया। इससे उसे काफी चोट आ गई।
तेंदुए की सूचना पाकर सभी में दहशत फैल गई। महिलाओं और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। लॉन के मालिक रहमान और शादी में आए हरसेवक ने लॉन में तेंदुए को देखकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके मौके पर पहुंची। टीम में मलिहाबाद रेंज में तैनात दरोगा मुकद्दर अली भी थे। जब वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे तभी तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया।हमले में उनको चोट भी आई और उनके साथ कर्मी लड़खड़ाकर गिर भी गए। साथी कर्मियों ने गोली दागकर तेंदुए को भगाया। गोली की आवाज से तेंदुए भागकर वहीं छिप गया। डीएफओ लखनऊ बताया कि लॉन में तेंदुआ ही है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। रात आठ बजे घुसे इस तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रात के साढ़े तीन बजे उसे पकड़ा जा सका। इस पर दूल्हे ने भी वन विभाग की टीम को शुकिया कहा।
इस दौरान दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजन परेशान रहे।दूल्हे ने वन विभाग की टीम का शुक्रिया अदा किया।शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों के लिए यह एक अलग अनुभव था। उन्हें सुरक्षा के लिए खुद को कमरे में कैद करना पड़ा।तेंदुए के हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ले जाया गया।घटनास्थल पर वन विभाग व पुलिस टीम मौजूद रही।यह अपने तरह का पहला मामला था। समारोह में शामिल होने आए लोगों को कुछ देर तो यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हो सकता है।
अधूरे इंतजाम के साथ पहुंचे और चला दी गोली
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अधूरे इंतजाम के साथ पहुंची थी। सभी वन कर्मियों के सिर पर न हेलमेट थे और न बदन पर लाइफ जैकेट। किसी भी जंगली जानवर के रेस्क्यू के दौरान ये उपकरण बेहद जरूरी होते हैं।इसके बाद ऊपर जाने के दौरान जब तेंदुए ने हमला किया तो फिर वन कर्मियों ने गोली भी चला दी। गोली चलने के वीडियो में यह चर्चा होती सुनाई दी कि तेंदुए को गोली लगी है।वन्यजीव को अबोध माना जाता है। भटककर आए तेंदुए को पकड़ने के प्रयास के बजाय सीधे ही उस पर गोली चलाने की नौबत क्यों आई, यह भी बड़ा सवाल है।मैरिज लॉन में तेंदुआ होने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कुछ लोग छत भी चढ़े दिखे।विवाह कार्यक्रम के सारे इंतजाम धरे रह गए। पूरे समय दहशत का माहौल बना रहा।
विशेषज्ञों ने इसे महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक बड़ा कदम करार दिया।
बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई
टी20 विश्वकप फाइनल विश्लेषण: किसकी ताकत बनेगी जीत की कुंजी?
अहमदाबाद में महामुकाबला: सैंटनर की रणनीति, क्या भारत को मनोवैज्ञानिक चुनौती?
धरने के दौरान ममता बनर्जी का तीखा बयान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
खारकीव मिसाइल हमले पर जेलेंस्की का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
दर्दनाक सड़क हादसा: सेना के ट्रक से टकराई कार, हवलदार की मौत