महाकुंभ की माला बेचने वाली मोनालिसा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन
'महाकुंभ' वाली मोनालिसा को मिली साउथ की फिल्म
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में जिस चेहरे ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी वो थीं मोनालिसा। महाकुंभ में घूम-घूम कर माला बेचने वाली मोनालिसा को तब तक अंदाजा भी नहीं था कि आगे उनकी जिंदगी किस तरह पलटी मारने वाली है। इंदौर की ये मोनालिसा भोंसले वहां मौजूद भीड़ के बीच अपनी खूबसूरत आंखों और नैन-नक्श की वजह से सबके आकर्षण का केंद्र बन गईं। अपने सांवले रंग, एम्बर आंखें, और लाजवाब नैन-नक्शन के कारण वो रातों रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गईं। वहीं अब मोनालिसा ने एक और ऊंची छलांग लगाई है। अब उन्हें गाने के साथ-साथ फिल्मों में भी मौका मिला है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा बॉलीवुड में पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' कर चुकी हैं जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म में मोनालिया ने एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाया है। अब इसी के साथ मोनालिसा ने साउथ फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया है।
मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि तेलुगू फिल्म 'लाइफ' में एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने मीडिया से मुलाकात और बातें भी की, जिसका वीडियो सामने आया है। अब इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं।
ये एक पैन इंडिया फिल्म
बताया ये भी जा रहा है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसमें मोनालिसा, 'क्रश' और 'इट्स ओके गुरु' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हीरो चरण साईं के साथ नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंगमम्बा मूवीज के बैनर तले अंजैया उदिनीने और उषा उदिनीने कर रहे हैं।
लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए जुटते
बताया जाता है कि महाकुंभ में उनकी मालाओं को खरीदने के बजाय लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए उनके आसपास जमा हो जाते थे। वो उस वक्त पैसे कमाने में भले पीछे रह गईं लेकिन उसी प्रसिद्धि की वजह से आज वो उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने के लिए अच्छे-अच्छों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ