दिल्ली के शाहदरा में चाकू गोदकर शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के शाहदरा के नाथू कॉलोनी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास 32 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस को नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर के पास चाकूबाजी की घटना के बारे में रात करीब 8:15 बजे फोन आया।
मृतक के जेब से मिले तीन हजार रुपये
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। हमें उसकी जेब में 3,000 रुपये भी मिले।" उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना को बड़ा झटका: सुखोई-30 क्रैश, दोनों पायलटों की शहादत
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे