अमेरिका में पढ़ाई के लिए दस्तावेजों में हेरफेर, खुली पोल
न्यूयॉर्क। अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए अपने कागजात में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय छात्र को अमेरिकी अधिकारियों के साथ हुए एक समझौते के तहत भारत वापस भेज दिया जाएगा। आरोपी ने जिंदा पिता की झूठी मौत के भी बना डाले दस्तावेज और फिर अमेरिका में पुलिस ने पकड़ा तो राज से सारे पर्दे उठ गए।
जानकारी अनुसार आर्यन आनंद (19) नामक युवक ने शिक्षण सत्र 2023-2024 में पेंसिल्वेनिया के लेहाए विश्वविद्यालय में एडमीशन के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे। विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र की पिछले माह की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आनंद ने एडमीशन और आर्थिक मदद के लिए दस्तावेजों में हेरफेर की है। विश्वविद्यालय में एडमीशन और स्कॉलरशिप प्राप्त करने की गरज से उसने अपने जिंदा पिता की मौत का भी झूठा दावा किया। इस मामले को लेकर मजिस्टेरियल डिस्ट्रिक्ट जज जॉर्डन निस्ले की अदालत में आनंद के खिलाफ मुकदमा चलाया गया था। यहां पर आनंद की जमानत राशि 25 हजार अमेरिकी डॉलर बताई गई क्योंकि उसे जालसाजी करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। इसके साथ ही बताया गया कि उसे एक से तीन माह की सजा भी सुनाई गई। अब एक समझौते के तहत आनंद को भारत वापस लौटना होगा। उसे रिहा करते हुए अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज की नसीहत या सवाल? कांग्रेस की योजनाओं में इन विभूतियों का नाम क्यों गायब
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल चुनाव 2026: कांग्रेस ने घोषित किए पहले 55 उम्मीदवार, शुरू हुआ मैदान
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल