BJP की जीत के लिए भगवान की शरण में पहुंचे कई नेता
लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। चुनाव में जीत के लिए भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार भगवान के द्वार पर पहुंच रहे हैं। वह बढ़-चढ़कर पूजा-पाठ कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में 'मां समलेश्वरी' मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की। इनके अलावा भी कई अन्य नेता मंदिर पहुंचे।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'देश में छठे चरण का लोकसभा मतदान आज संपन्न होगा। ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान भी आज संपन्न होगा। ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। मैं मतदातों से निवेदन करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।'वहीं, संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना वोट डालने से पहले प्रार्थना की है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और वोट डालें। मुझे अपने परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है। मैं भाजपा और पीएम मोदी को समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
संजय राउत का बड़ा खुलासा, नंबरों की कमी से प्रियंका चतुर्वेदी को नहीं मिल पाया टिकट
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश