मौसम विभाग ने बताया फिर कब रफ्तार पकड़ेगा मानसून?
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मंगलवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. आने वाले दिनों में प्रदेश में कम तीव्रता के साथ फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बरेली में पिछले 24 घंटे के दौरान असाधारण रूप से प्रदेश में सर्वाधिक 460 मिमी. बारिश दर्ज की गई. वहीं पीलीभीत में 170 मिमी और खीरी में 110 मिमी बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में बारिश की तीव्रता, क्षेत्रफल और वितरण में कमी होने की संभावना है.
बारिश पर लगेगा ब्रेक?
बुधवार के बाद से बारिश में कुछ कमी आ सकती है. हालांकि मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश होती रहेगी, बीच-बीच में धूप होने से उमस भी बढ़ेगी.
कई हिस्सों में बढ़ा तापमान
यूपी के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 35.9 डिग्री ,बलिया में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया. अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में सबसे कम 21 डिग्री, बस्ती में 22 डिग्री और बाराबंकी में 23. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के तराई इलाकों समेत 20 से अधिक इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज जैसे तराई इलाकों समेत देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंद शहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
यहां मानसून हुआ कमजोर
राजधानी में मानसून के कमजोर पड़ने से सोमवार को आसमान में सिर्फ बादलों की आवाजाही रही. बारिश न होने, हवा में ह्यूमिडिटी और दिन भर धूप छांह की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग की माने तो बारिश के लिए लोगों को फिलहाल दो दिन इंतजार करना पड़ेगा. सोमवार को लखनऊ के पारे में 3.7 डिग्री उछाल के साथ अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं 0.9 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ न्यूनतम तापमान में भी 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने की वजह से लखनऊ में आज से अगले दो दिनों तक बारिश की तीव्रता और वितरण में कमी आने के आसार हैं. हालांकि इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. बृहस्पतिवार से उन्होंने मानसूनी बारिश के दोबारा रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है.
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां