समलैंगिक संबंध और धमकी का आरोप, नाबालिग ने डांस टीचर को मार डाला
कबीरधाम। जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि समलैंगिक संबंध बनाने की जिद और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत नाबालिग ने ही डांस शिक्षक सत्यमदास मानिकपुरी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
क्या है सत्यम हत्याकांड?
दरअसल 17 जनवरी 2026 को कवर्धा थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिला था. जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई थी, जो पेशे से डांस टीचर था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था।
जानें कैसे हुआ खुलासा?
- इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई. लगभग 56 दिनों तक चली जांच में पुलिस ने हर एंगल से पड़ताल की।
- करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया।
- 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
- मृतक के मित्रों व परिचितों सहित 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।
- लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस का शक एक नाबालिग पर गया।
समलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग बना हत्या का कारण
पूछताछ में सामने आया कि मृतक और नाबालिग के बीच करीब तीन महीने से जान-पहचान थी और दोनों के बीच समलैंगिक संबंध भी बने थे. बाद में इसी संबंध को लेकर विवाद होने लगा. पुलिस के अनुसार मृतक लगातार नाबालिग पर फिर से संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और ब्लैकमेल भी कर रहा था, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने हत्या की साजिश रच डाली।
व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया और चाकू से कर दिया हमला
घटना वाले दिन नाबालिग ने मृतक को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया. दोनों स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे पहुंचे. नाबालिग पहले से ही घर से चाकू लेकर आया था. मौका मिलते ही उसने सत्यम के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सबूत मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपी नाबालिग ने मृतक का मोबाइल और सिम अलग-अलग जगह नदी में फेंक दिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया है, जबकि सिम की तलाश जारी है।
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
ईरान पर इजराइल का सख्त रुख, “किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे”
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
IPL से पहले कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस
इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा
IPL शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका
कप्तानी तक का सफर, पर्दे के पीछे की दिलचस्प कहानी