मां और बेटे की गला काटकर हत्या
गाजियाबाद । गाजियाबाद में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कॉलोनी में बुधवार सुबह घर में मां यशोदा देवी (65) और बेटे बिजेंद्र (35) का शव कमरे में बैड के ऊपर मिला है। दोनों खून से लथपथ मिले हैं। दूसरे कमरे की अलमारी से नकदी और जेवरात गायब है। मकान की दूसरी मंजिल पर यह घटना हुई है। तीसरी मंजिल पर परिवार सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटना स्थल का निरीक्षण किया। यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण परिवार के साथ रहती थी। यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंदर का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। बुधवार सुबह यशोदा और उसके बेटे बिजेंदर का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला। दोनों लहूलूहान पड़े थे। धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोप लगाया है कि हत्यारे नीचे घर से घुसे और यशोदा और विजेंद्र की हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की