मां ने अपने एक माह के बच्चे को कुएं में फेंका....
चेन्नई। तमिलनाडू में एक महिला ने रविवार को अपने बच्चें को कुएं में फेक दिया। इस घटना के बाद शोलावरम पुलिस ने महिला को बच्चे को फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला ने घटना को अंजाम देने के बाद दावा किया था कि जब वह शौचालय में थी तो बच्चा लापता हो गया था।
पुलिस ने कहा कि आर संध्या और पेंटर रमेश की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और वे रेड हिल्स के पास विजयनल्लूर गांव में रह रहे थे। उन्होंने पिछले महीने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ विकसित होने के कारण दम्पति अक्सर झगड़ते थे। संध्या भी बच्चे को दूध नहीं पिला पा रही थी।
रमेश रविवार को एक मंदिर उत्सव में गया था। जब संध्या ने घर वापस आकर नाटक किया कि उसका बेटा लापता हो गया है। उसने पड़ोसियों को बताया था कि उसने बच्चे को उसने हॉल में सुलाया था और जब वह शौचालय में थी तो बच्चा गायब हो गया।
पड़ोसियों ने रमेश को सूचित किया और शोलावरम पुलिस को भी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस और तमिलनाडु फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज (टीएनएफआरएस) की एक टीम ने इलाके की तलाशी ली।
ग्रामीणों ने भी बच्चे की तलाश की। एक घंटे बाद उन्हें घर के पास एक कुएं में बच्चा तैरता हुआ मिला। बच्चे को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस को संध्या पर तब शक हुआ जब उसने उनके सवालों का गोलमोल जवाब दिया। बाद में लगातार पूछताछ के बाद उसने घटना का क्रम बताया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवल्लुर सरकारी अस्पताल भेजा गया। महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव