IPS मीट में संगीत और मस्ती, DGP कैलाश मकवाना ने किया सरप्राइज
भोपाल। भोपाल में IPS मीट का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना का अलग अंदाज दिखा है. DGP सन्नी देओल की फिल्म ‘गदर’ के गाने पर थिरकते हुए दिखाई दिए. अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गदर फिल्म के गाने पर थिरके
कार्यक्रम के दौरान मंच पर DGP कैलाश मकवाना गदर फ़िल्म के गाने ‘मैं निकला गड्डी… ‘ गाते हुए दिखाई दिए. इस दौरान DGP के साथ उनकी पत्नी भी मंच पर नजर आईं. गाना गाते हुए डीजीपी अपनी पत्नी संग गाने पर थिरकते हुए नज़र आए. DGP कैलाश मकवाना के साथ रिटायर्ड DGP सुधीर सक्सेना भी पत्नी के साथ मंच पर थिरकते नजर आए।
प्रदेश भर से जुटे IPS अधिकारी
दरअसल, राजधानी भोपाल में 16 जनवरी को आईपीएस मीट का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आईपीएस मीट का शुभारंभ किया. भारतीय पुलिस सेवा संघ समागम के अवसर पर मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक उपस्थिति में शाम को पुलिस ऑफिसर्स मेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पश्चिम, उत्तर, पूर्व एवं मध्य क्षेत्र के जोनों द्वारा समूह आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक समिति द्वारा किया गया. इसके बाद बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले प्रतिभागियों को नॉमिनेट कर पुरस्कार वितरित किया गया. जिसमें वेस्ट जोन को पहला, ईस्ट जोन को दूसरा, सेंट्रल जोन को तीसरा तथा नॉर्थ जोन की टीम को चौथा स्थान मिला. सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और परिवारजनों का मनोबल बढ़ाया।
फैशन शो का होगा आयोजन
IPS मीट का शनिवार को दूसरा और आखिरी दिन है. इंटरटेनमेंट गेम्स का आयोजन किया जाएगा. लंच के बाद दोपहर में डीजे और म्यूजिक का कार्यक्रम रखा गया है. शाम 7 बजे प्रतिभा सिंह बघेल अपनी संगीत की प्रस्तुति देंगी. इसके बाद रात 10 बजे पुलिस अधिकारियों का परिवार के साथ फैशन शो होगा, इसके साथ ही डीजे नाइट का आयोजन होगा।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां