तलाक की अफवाहों पर Natasa Stankovic ने लगाया ब्रेक
पिछले काफी समय से नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, दोनों में से अभी तक किसी ने भी इस पर ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन नताशा का अपने इंस्टा हैंडल से पांड्या हटाना और उनके कुछ पोस्ट ने यह खबर आग की तरह फैला दी कि दोनों अलग हो सकते हैं।हालांकि, अब नताशा स्टेनकोविक ने फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों अभी भी अलग नहीं हुए हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद हार्दिक-नताशा के फैंस खुश हो सकते हैं।कुछ दिनों पहले खबर आई कि नताशा ने सोशल मीडिया पर हार्दिक के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरों को री-स्टोर कर लिया है। अब एक बार फिर उन्होंने अपने पोस्ट से हर किसी को चौंका दिया है। इस पोस्ट को देख कर लग रहा है कि नताशा के लिए अब भी यह सरनेम जरुरी है।दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर अपने पालतू डॉग की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेबी पिंक कलर के पांडा वाले कपड़े पहने हुए नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि Baby Rover Pand(Y)a। इसके कैप्शन को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों अभी भी साथ हैं और उनके बीच सब ठीक है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां