नीरज बवानिया गैंग का शार्प शूटर राहुल डबास गिरफ्तार
नई दिल्ली । दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्पेशल सेल ने नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग के शूटर राहुल डबास को एक मुठभेड़ के बाद हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान शूटर राहुल डबास के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल, कारतूस और गाड़ी बरामद की है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी गंभीर है। पुलिस की क्राइम टीमें गैंगस्टर और उनके गुर्गों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस बीच नवीन बाली गैंग का सक्रिय बदमाश राहुल डबास का इनपुट दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मिली। नवीन बाली गैंग इस वक्त नीरज बवानिया गैंग के साथ जुड़ा हुआ है। पुलिस को गैंग के शूटर राहुल डबास के किसी से मिलने आने की जानकारी मिली थी। मुखबिर ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि आरोपी राहुल पकड़े जाने के वक्त पुलिस टीम पर भी गोली चला सकता है। पुलिस टीम ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर मौके पर घेराबंदी की। राहुल को आता देख पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने टीम पर गोलियां चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में आरोपी पर गोली चलाईं। दोनों तरफ से चली आधा दर्जन से ज्यादा गोलियों के बीच एक गोली राहुल के पैर में लग गई। राहुल के घायल होते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। मुठभेड़ के वक्त वह अपने किसी जानकार से मिलने जा रहा था। नीरज बवानिया गैंग के शूटर राहुल डबास के ऊपर आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, हत्या के मामले में वह फरार था। बदमाश राहुल डबास हत्या के एक मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उसे कपड़ने के लिए जल्द ही 50 हजार रुपए का इनाम घोषित करने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के समय राहुल अपने किसी जानकार से मिलने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉