CSK के मेंटर पद को लेकर शुरू हुई नई चर्चा
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं और 10 टीमों की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए अब वापसी का रास्ता आसान नहीं दिख रहा है और बड़े बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है।
पीटरसन को मेंटर बनाने की उठी मांग
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने सुझाव दिया कि इंग्लैंड के पूर्व स्टार और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा मेंटर केविन पीटरसन को सीएसके का मेंटर बनाया जाए। फैन ने लिखा, प्रिय चेन्नई सुपर किंग्स, कृपया केपी को मेंटर बनाकर टीम से जोड़ें।' इस पर पीटरसन ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'हां, प्लीज। यह मालदीव के ज्यादा करीब है, मेरे लिए ट्रैवल आसान रहेगा।' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को खूब पसंद आया।
संजू सैमसन के फॉर्म पर कोच का बयान
सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग शुरुआती तीन मैचों में छह, सात और नौ रन ही बना सके हैं। फ्लेमिंग ने कहा, 'जब आप लंबे समय तक एक फ्रेंचाइजी के साथ रहते हैं, तो नई टीम में घुलने-मिलने में थोड़ा समय लगता है। वह इस टीम के साथ जुड़ने की प्रक्रिया में हैं।'
'रनों के लिए बेताब हैं सैमसन'
फ्लेमिंग ने आगे कहा कि सैमसन पूरी तरह फिट हैं और टीम के साथ अच्छे से घुल-मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वह रन बनाने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए बेताब हैं। हमने वर्ल्ड कप में देखा है कि जब वह फॉर्म में होते हैं, तो बेहद खतरनाक खिलाड़ी बन जाते हैं।' कोच ने यह भी साफ किया कि टीम में कई बदलाव हुए हैं, इसलिए खिलाड़ियों के बीच तालमेल बैठाने पर काम किया जा रहा है।
क्या सीएसके कर पाएगी वापसी?
लगातार हार के बाद सीएसके पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है, लेकिन जल्द ही नतीजे नहीं बदले तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स इस मुश्किल दौर से बाहर निकलकर अपने पुराने रंग में लौट पाती है या नहीं।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन